कन्या टैरो कार्ड
- व्यक्तित्व
- साप्ताहिक
- मासिक
- वार्षिक
- लव साप्ताहिक
- लव मासिक
कन्या राशि के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।
ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं। ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं।
कन्या राशि के लोग स्वभाव से संकोची और शर्मीले होने के साथ अपनी बात को सबके सामने रखने में झिझकने वाले होते हैं। ये कला प्रेमी होते हैं और ये लोग धार्मिक विचारों में आस्था रखते हैं। किसी भी बात और चीज़ के लिए ये लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हैं।
कन्या राशि के लोग दोहरी प्रवृति के होते हैं और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले पाते हैं। आमतौर पर इनमें धैर्य की कमी होती है। ये लोग प्रकृति के साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन ये बहुत जल्दी किसी भी चीज से बोर हो जाते हैं। कन्या राशि वाले खाने को लेकर भी बहुत चूजी होते हैं और अपनी पसंद का खाना पसंद करते हैं।
कन्या राशि के लोग किसी भी रिश्ते के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं।
ये लोग जो भी काम करते हैं बहुत ही सुकून के साथ करते हैं। किसी भी काम को कन्या राशि के लोग दिल से करते हैं। यही बात इन्हें हमेशा अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देती है। ये स्वभाव से संतुलित होते हैं और किसी से बिना वजह उलझते नहीं हैं। ये लोग बहुत तेज दिमाग वाले एवं व्यावहारिक होते हैं। किसी भी काम को करने के लिए बहुत सोच विचार नहीं करते हैं। पर्याप्त धन होने पर भी उन्हें धन का अभाव लगता रहता है। इसलिए ये बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अकाउंटेंट, इंजीनियर, वकील, ज्योतिषी या शिक्षक भी बन सकते हैं।ये मेहनती होते हैं और संगीत के क्षेत्र में भी अच्छा कर लेते हैं। कन्या राशि के लोग दूसरों से जल्दी प्रभावित होते हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना अच्छा लगता है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत ज्यादा अच्छी होती है।
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। इस सप्ताह उन्हें वेतन वृद्धि या प्रमोशन की खबर मिलेगी। सुनिश्चित करें कि आप नियमित प्रशंसा और वित्तीय लाभ के लिए अपना प्रदर्शन बरकरार रखें। कन्या राशि के नौकरी पेशा लोगों को यह सलाह दी जाती है कि लगातार प्रशंसा और आय में वृद्धि के कारण अपने काम में ढिलाई न बरतें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, इस राशि के व्यवसायिक लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। इस सप्ताह इस राशि के व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, धन में वृद्धि के योग भी अच्छे बन रहे हैं। कोशिश करें कि कारोबार स्थल पर सोच समझ कर किसी व्यक्ति को न्युक्त करें क्योंकि हो सकता है कि आपको किसी और की गलती के कारण धन हानि का सामना करना पड़े।
कन्या राशि के लिए यह माह पेशेवर रूप से अच्छा रहेगा। आप किसी अच्छी जगह इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। जहां से आपको लाभ होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इन्वेस्ट करते समय जल्दबाजी न करें बल्कि ध्यान से सभी पहलुओं को पहले समझ लें नहीं तो बाद में हानि कि आशंका है। पेर्सोंल लाइफ अच्छी रहेगी। आपको परिवार के साथ समय बितान एक मौका मिलेगा। हालांकि थोड़ा पारिवारिक तनाव भी है।
कन्या राशि वाले अपने जीवन में विलासिता को जोड़ने पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। वे अपनी मनचाही चीजों पर अधिक से अधिक खर्च करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे होंगे। व्यक्तिगत रूप से कन्या किसी के साथ गंभीर हो सकती है और उस व्यक्ति को शादी के लिए प्रपोज़ करेगी जो उनके पक्ष में काम कर भी सकता है और नहीं भी। सुनिश्चित करें कि आप दूसरों के लिए अच्छा रहें।
आपको अपने रिश्ते के प्रति थोड़ा ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह आप अपने पार्टनर या रिश्ते से हटकर अन्य विकल्प की ओर गौर करेंगे। आप अपने रिश्ते को छोड़, अन्य जगहों पर ज्यादा ध्यान देंगे जो आपके साथी को दुखी कर सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोचें और स्पष्ट विचारों के साथ आगे बढ़ें।
कन्या राशि वाले लोगों को मन शांत रखकर ही पार्टनर से बात करनी होगी। अगर आप शांत नहीं रहेंगे, तो आपको पार्टनर के साथ अपनी समस्याएं डिस्कस करने का मौका नहीं मिलेगा।
कन्या राशि के जातक अपने साथियों के साथ सुरक्षित और स्थिर रिश्ते का आनंद लेंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने साथी को स्थान और सम्मान दें और हर बात पर आलोचना न करें। यह सुखद यादें बनाने का अच्छा समय है। साथी के साथ कहीं बाहर जानें की योजना बनाएं, इससे आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।
एकल लोग इसी स्थिति से खुश रहेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेंगे। जब तक आप सुनहरे तीर से नहीं टकराते तब तक विशेषाधिकारों का आनंद लें। प्रेम में पड़े जातक अपने साथियों की सराहना करेंगे और अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहेंगे।