वृषभ टैरो कार्ड
- व्यक्तित्व
- साप्ताहिक
- मासिक
- वार्षिक
- लव साप्ताहिक
- लव मासिक
वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही मिलनसार होते हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग अपनी किसी भी उपलब्धि को अपने परिजनों के साथ मनाना पसंद करते हैं। ये अपनी सफलता का जश्न मिलजुलकर मनाते हैं और बहुत ज्यादा खुलकर एन्जॉय करते हैं। वृषभ राशि के लोगों को आप असमंजस की स्थिति में नहीं देख सकते हैं। इस राशि के लोग अपने सभी निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग किसी भी निर्णय को लंबे समय के लिए टालते नहीं हैं और ये उनकी खूबियों में से एक है। वैसे तो सभी लोग पैसों को अहमियत देते हैं लेकिन वृषभ राशि के लोग मुख्य रूप से पैसों को अहमियत देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग या तो सही जगह निवेश करना पसंद करते हैं या फिर अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आलस भरा रहेगा। वे काम पर सक्रिय नहीं होंगे या काम पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। ऐसा तनाव और अधिक काम करने के कारण हो सकता है। उन्हें 1-2 दिन आराम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वृषभ राशि के लोगों को ज्यादा सोच-विचार करने से बचना होगा। ज्यादा सोचने के कारण तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृषभ राशि के लिए यह माह अपने संपर्क स्थापित करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके पास कई लोगों का आनाजाना लगा रहेगा। लोग आपकी काबिलियत को समझेंगे और आपकी काबिलियत के कारण ही आपको पेशेवर रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। परिवार का साथ मिलेगा और परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका भी मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
इस साल वृषभ राशि के लोग शादी करने या ऐसे रिश्ते में शामिल होने पर अधिक ध्यान देंगे जो शादी को स्थापित करे। पेशेवर रूप से आप अच्छे अवसरों की तलाश में होंगे और यदि यह आपके प्रोफाइल के अनुरूप होगा तो उसे हासिल कर लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सामान्य तौर पर निजी जीवन से जुड़ा तनाव रहेगा।
अगर आप किसी चुनौती का सामना कर रहे हैं, तो उससे इस हफ्ते भी आपको अकेले ही निपटना होगा। अपने पार्टनर से इसकी अपेक्षा करना बेकार है। अगर आपको लगता है कि वह आपके अच्छे और बुरे में आपका साथ देगा और आपकी मदद करेगा, तो ऐसा नहीं होगा।
यह रवैया आपको दुखी कर सकता है, मगर सत्य यही है कि इस हफ्ते सारी मुश्किलों का सामना आपको अकेले ही करना है। यह दुख आपको बस इसी हफ्ते होगा। आने वाले समय में आपके रिश्ते में काफी सुधार होने की संभावना है। आपका पार्टनर धीरे-धीरे आपकी बातों को समझेगा और सब ठीक होगा, लेकिन अभी कठिनाई आने वाली है।
इस महीने के पहले सप्ताह में वृषभ राशि वाले अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे लेकिन बाद में उन्हें धोखा मिलेगा या अपने साथी से ठगा हुआ महसूस करेंगे। उनका साथी आर्थिक मदद मांगेगा जिसे वृषभ राशि वालों को तुरंत मना कर देना चाहिए क्योंकि उनका पैसा बर्बाद हो जाएगा और कभी वापस नहीं आएगा। वृषभ राशि का पार्टनर किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता विकसित कर सकता है जो उन्हें जहां चाहे वहां पैसा खर्च करने के लिए पर्याप्त धन मुहैया करा सके।