Womens Health: सेहतमंद रहने के लिए सही पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी होता है। हमारे शरीर को विटामिन, आयरन, प्रोटीन सहित और भी कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जिनकी तरफ हमारा ध्यान नहीं रहता। यह पोषक तत्व खासकर महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा 3 फैटी एसिड।आइए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं महिलाओं की सेहत के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड क्यों इतना जरूरी है।
क्या है ओमेगा 3 फैटी एसिड? (Why do women need omega-3 fatty acids)
View this post on Instagram
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर ओमेगा 3 फैटी एसिड है क्या? आपको बता दें कि ओमेगा 3 फैटी एसिड एक तरह का पॉली अनसैचुरेटेड फैट्स है जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह कुछ प्रकार की मछलियों जैसे सैल्मन मैकेरल और सार्दिन में पाया जाता है। इसके अलावा यह अलसी, चिया सीड्स, अखरोट में पाए जाते हैं। यह मस्तिष्क के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूजन को कम करते हैं। पुरानी बीमारियों के खतरे को भी काम करते हैं और साथ ही वूमेंस हेल्थ को भी प्रमोट करते हैं।
ओमेगा 3 फैटी एसिड महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है?
- प्रग्नेंसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड बच्चों के मस्तिष्क और आंखें के समुचित विकास में योगदान करते हैं।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड मासिक धर्म सिंड्रोम और मेनोपॉज के बाद हॉट फ्लैशेज की रोकथाम में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।
- ओमेगा थ्री फैटी एसिड इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार है। इसकी कमी के कारण आलस और सुस्ती जैसे लक्षण बढ़ जाते हैं।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड एक्ने ब्रेक आउट को काम करता है। त्वचा में होने वाली सूजन को भी काम करता है और हेल्दी स्किन को प्रमोट करता है।
- इसमें मौजूद ALA, DHA, EPA सभी उम्र की महिलाओं में इस्केमिक हृदय रोग को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- इसके सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या को दूर करके मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
- ओमेगा 3 फैटी एसिड मेटाबॉलिक संबंधी विकारों को कम करके पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम की स्थिति में सुधार करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik