तुला टैरो कार्ड
- व्यक्तित्व
- साप्ताहिक
- मासिक
- वार्षिक
- लव साप्ताहिक
- लव मासिक
तुला राशि के जातकों को हमेशा हंसते मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है और ये शीघ्र और उचित निर्णय लेने वाले होते हैं लेकिन कभी -कभी छोटी बात पर ही ये परेशान हो जाते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है और ये काफी व्यवस्थित तरीके से जीवन बिताने वाले होते हैं। इनमें गजब का आकर्षण होता है। जिससे लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। ये कोई भी काम सोच समझ कर करते हैं। इस राशि के लोग किसी भी समय उचित निर्णय लेने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छा खाने और पहनने के शौकीन होते हैं। इनके अंदर राजाओं की तरह रहन -सहन एवं पहनावे के गुण पाए जाते हैं। खासतौर पर तुला राशि की लड़कियां बहुत ज्यादा बुद्धिमान सुंदर और चतुर होती हैं।
इन्हे अपने घर एवं सम्पति से बहुत लगाव होता है। तुला राशि की लड़कियां अपने जीवन साथी से बहुत प्रेम करती हैं। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा क्रिएटिव होते हैं और संगीत, गायन एवं नृत्य के शौकीन होते हैं। ये लोग ईश्वर में आस्था रखते हैं। इन्हेंअव्यवस्था, अन्याय, फूहड़ता और दिखावा बिलकुल पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग संतुलित जीवन जीना चाहते हैं। सामुद्रिक यात्रा इनके लिए अच्छी होती है। ये लोग वकील जज लेखक अभिनेता और अच्छे साहित्यकार हो सकते हैं। कन्या राशि के लोगों में विपरीत लिंगों के प्रति झुकाव जल्दी हो जाता है और ये जिसे प्यार करते हैं उसका बहुत ख्याल रखते हैं। ये लोग अपने प्यार करने वालों के लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं।
ये गृहस्थ जीवन में ईमानदार होते हैं और दिखावे से घृणा करते हैं। वे प्रेम में चिंतन और विश्लेषण से काम लेते हैं। इस राशि के जातक प्रेम संबंधों को विशेष महत्व देते हैं। ये अपने साथी के साथ प्रसन्न रहते हैं एवं उनके साथ मानसिक रूप से जुड़ जाते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है जिससे तुला राशि के लोग स्वभाव से शौकीन होते हैं। तुला राशि के लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है। इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं। ये लोग स्वभाव से शांति प्रिय एवं विनम्र होते हैं। ये हमेशा झगड़े से दूर रहते हैं और बातचीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं।
ये कभी जुबान के कड़वे नहीं होते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते हैं और दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये लोग संगीत कला के प्रेमी होते हैं। ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग लीडर स्वभाव के होते हैं। ये सिक्के के दोनों पहलू को देखते हैं। न्याय करने में निपुण दूसरों की देखभाल करना, अनुकूल व्यवहार आदि करना तुला राशि के लोगों में देखा जा सकता है। तुला राशि के जातक कोमल एवं खुशमिजाज होते हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोग भी इनकी संगत में रहकर काफी अच्छा महसूस करते हैं। सिक्के के दोनों पहलुओं पर ध्यान देने वाले शानदार जीवन जीने वाले होते हैं। महंगी गाड़ी, महंगे कपडे, आलीशान बंगला इन्हे काफी पसंद होता है।
इस सप्ताह तुला राशि वाले अपने दोस्तों के व्यवसाय में मदद करने में व्यस्त रहेंगे। वे उनके साथ साझेदारी कर सकते हैं या केवल एक सलाहकार के रूप में सहायता प्रदान कर सकते हैं। हालांकि कैसी भी सलाह देने से पहले अपने निर्णय पर विचार-विमर्श अवश्य करें क्योंकि ऐसा करने से आप उस अपमान से बच सकते हैं जो यदि आपका निर्णय गलत हुआ और उससे आपके दोस्त का कुछ नुकसान हुआ तो उस दौरान आपको झेलना पड़ेगा। कोशिश करें कि सलाह दें लेकिन यदि आप उस सलाह को लेकर या अपने उस मिर्नी को लेकर आत्मविश्वासी हैं वो भी पूर्ण रूप से। तुला राशि वाले इस सप्ताह बहुत सारे संपर्क बनाएंगे जिनका उपयोग वे भविष्य में पेशेवर विकास के लिए कर पाएंगे। इन संपर्कों को किसी अन्य के साथ न बाटें बल्कि अपने लिए पहे रखें।
तुला राशि का यह माह नौकरी में कई लाभ लेकर आया है। तुला राशि के लोगों का इस माह में प्रमोशन हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो बिज़नस बढ़ेगा और आपको मुनाफा भी बेहतरीन होगा। पर्सनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मुका मिलेगा लेकिन कसी कारण से आप उसे गंवा देंगे जो आपके रिश्ते में खटास पैदा करेगा।
इस वर्ष तुला राशि के जातक अपने निजी और पेशेवर जीवन को संतुलित बनाने पर ध्यान देंगे। वे चाहते हैं कि इस वर्ष से उनका कार्य जीवन और प्रेम जीवन एक ही समय पर संतुलित रहे। अधिक काम या तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेशेवर रूप से चीजें बढ़ रही होंगी और अच्छा मौद्रिक लाभ दे रही होंगी। निजी तौर पर चीज़ें थोड़ी धीमी हो सकती हैं।
आपका पार्टनर को आपको हर तरह से सहयोग देगा। आपके प्रोफेशनल फ्रंट को मैनेज करने में भी उसका बड़ा हाथ होगा। आपको उनके इस सहयोग से खुशी होगी और दोनों के बीच किसी तरह की कोई ईर्ष्या नहीं होगी। दोनों प्रेम और सोहार्द से आगे बढ़ेंगे।
इतना ही नहीं, यह भी संभव है कि आपका पार्टनर आपकी ही लाइन को एक व्यवसाय के रूप में देखे और आगे कोई प्लान बनाएं। पार्टनर के साथ डेट प्लान और लॉन्ग ड्राइव के कारण आपका मूड अच्छा रहेगा। यह हफ्ता आपके लिए बहुत ही अच्छा जाने वाला है।
तुला राशि वालों का प्रेम जीवन उनकी सोच के अनुरूप संतुलित रहेगा लेकिन वास्तव में उनका साथी उनसे और अधिक प्रयास की अपेक्षा रखेगा। सलाह दी जाती है कि तुला राशि वालों को अपने साथी से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात करनी चाहिए और उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उस पर काम करना चाहिए। यदि तुला राशि वाले अपने साथी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनके साथी उनमें रुचि खोना शुरू कर देंगे।