शादी में मेहंदी की रस्म सबसे खास होती है और आज के समय मेहंदी की रस्म के फंक्शन को ग्रेंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। जहां बदलते हुए ट्रेंड के हिसाब से मेहंदी के फंक्शन के लिए दुल्हन खास तरह की तैयारी करती है तो वहीं बाकी लोग भी इस फंक्शन में ग्रीन कलर का आउटफिट पहनते हैं लेकिन अगर आप इस मेहंदी के फंक्शन में कुछ और ट्राई करना चाहती हैं या ग्रीन रंग के आउटफिट के साथ कुछ नया पहनने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल से आप ग्रीन कलर को कॉन्ट्रास्ट करने के आइडिया ले सकती हैं, ताकि आप इस फंक्शन में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएं।
ग्रीन एंड पिंक लहंगा
अगर आप मेहंदी के फंक्शन में ग्रीन कलर के लहंगा पहनना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के ग्रीन कलर के लहंगे डिजाइन से आईडिया ले सकती हैं। इस ग्रीन कलर के लहंगे में पिंक कलर की स्लीवलेस चोली है और फ्लावर डिजाइन के लहंगे को वियर किया है, और इसके साथ में रंगीन दुपट्टा पहना है। मेहंदी के फंक्शन के लिए इस तरह का लहंगा पहना जा सकता है और इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगा वरना आप चाहे तो टेलर से भी इसे तैयार करा सकती हैं।
लाइम ग्रीन लहंगा
मेहंदी फंक्शन के लिए लाइम ग्रीन रंग के आउटफिट को भी वियर कर सकती हैं। लाइम ग्रीन रंग में आप लहंगा ले सकते हैं और इसे पिंक कलर की चोली के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह का कलर कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा लगता है। मार्केट से खरीदने पर आपको इस तरह के कलर आउटफिट अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएंगे। जिन्हें आप 1000 से 1500 रुपये में खरीद सकती हैं।
पिंक शरारा विथ ग्रीन पिंक की कुर्ती
मेहंदी फंक्शन के लिए शरारा भी बेस्ट ऑप्शन है और इस ग्रीन कलर के शरारा को आप पिंक कलर की कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। इस आउटफिट में मिरर वर्क को ट्राई कर सकती हैं जो इस आउटफिट को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएगा। इस तरह के शरारा सेट आप मार्केट से 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।
और भी पढ़ें : लहंगे के साथ पहनेंगी ये ब्लाउज तो दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
फ्लोरल लहंगा
फ्लोरल लहंगा भी इन दिनों ट्रेंड में है। इसे डिजिटल प्रिंट के साथ तैयार किया गया है। इस तरह के लहंगे को आप किसी भी कलर के साथ मैच कर सकती हैं। आप चाहे तो इसमें व्हाइट और पिंक का कॉम्बिनेशन लेकर ग्रीन कलर एम्ब्राइडरी वर्क को ले सकती हैं। इस तरह का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- instagram/ Aza Fashion