क्या माइक्रोवेव फूड से कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानें

क्या माइक्रोवेव फूड खाना सेहत के लिए खराब है? क्या इससे निकलने वाले रेडिएशन से कैंसर का खतरा होता है। आइए जानते हैं।

Aiman Khan
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-13, 14:26 IST
Cancer and Microwave Oven

एडवांस टेक्नोलॉजी के जमाने में खाना बनाने से लेकर खाना गर्म करने तक की प्रक्रिया काफी बदल गई है। आज के दौर में लोग खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल खूब करते हैं। होटल, रेस्टोरेंट यहां तक की घर की रसोई में भी गर्म खाना खाने के लिए माइक्रोवेव का ही इस्तेमाल किया जाता है। इससे टाइम भी सेव होता है और कुछ ही मिनट में खाना बिल्कुल गरम हो जाता है।वहीं अक्सर इंटरनेट पर देखा जाता है कि माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है। क्या ऐसा सच में होता है आइए जानते हैं इस बारे में  Dr. Chirag Bhirud Consultant - Onco Surgeon Jupiter Hospital, Pune से

क्या माइक्रोवेव फूड से कैंसर होता है?

microwave

एक्सपर्ट की माने तो यह सच से काफी दूर है। माइक्रोवेव में हीट से खाना जल्दी गर्म हो जाता है लेकिन इससे किसी प्रकार का रेडिएशन नहीं निकलता है, जिससे आपको नुकसान पहुंचे। माइक्रोवेव में भोजन गर्म करने से किसी भी तरह का प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन ब्रेक नहीं होता है जो डीएनए को नुकसान पहुंचाए।

What to know about microwaves and cancer

एक्सपर्ट का मानना है कि इस दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है जैसे कई लोग प्लास्टिक के बर्तन में माइक्रोवेव में खाना गर्म करते हैं। इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है। माइक्रोवेव में गर्म किए गए खाने को तुरंत प्लास्टिक के बर्तन में डालने से नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो जब माइक्रोवेव गर्म होता है तो उसकी वजह से कंटेनर से रसायन रिलीज होते हैं। प्लास्टिक कंटेनर हीट होने से रसायन रिलीज होने लगता है जो भोजन में मिल जाता है। इस कारण आपको समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम से पहले बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी मेमोरी

माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए हमेशा कांच के बर्तन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। माइक्रोवेव कम टाइम में खाना गरम कर देता है। इस वजह से यह पोषक तत्वों को ज्यादा बरकरार रखता है।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने के 15 मिनट के अंदर कर लें उपाय, बच सकती है मरीज की जान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

image credit-Freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

Disclaimer